सरकार ने हाल ही में आधार (Aadhaar) से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव किए हैं। ये बदलाव आम लोगों की जेब और फाइनेंशियल सर्विस जैसे बैंकिंग, निवेश और सेविंग योजनाओं पर असर डालेंगे। अगर आपने अभी तक अपने आधार की जानकारी अपडेट नहीं की है या उसे पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो अब तुरंत करा लीजिए। वरना आप परेशानी में फंस सकते हैं।
आधार अपडेट फीस में बदलाव
1 अक्टूबर 2025 से UIDAI ने आधार अपडेट फीस में बदलाव कर दिए हैं। अब नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट कराने के लिए 75 रुपये देने होंगे, जो पहले 50 रुपये था। वहीं, बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो बदलवाने पर 125 रुपये लगेंगे, जो पहले 100 रुपये था।
PAN-आधार लिंकिंग अब जरूरी